उधमपुर में एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा..

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो उधमपुर रेलवे स्टेशन से जा रहा था और संगूर चौक के पास चालक नियंत्रण खो बैठा।
अनियंत्रित ऑटो संगूर चौक के पास ही खाई में जा गिरा। इस हादसे में राजस्थान के रहने वाले एक यात्री सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान मदन लाल पुत्र गंगा बिशन निवासी, करौली राजस्थान व रंजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ओमाड़ा मोड़ उधमपुर बताई गई है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।





