क्रैनबेरी जूस में फाइबर और विटामिन सी होता है, यह दोनों पोषक तत्व वजन और मोटापा घटाने में करेंगे मदद-

वजन घटाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। वेट लॉस के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज, डाइट प्लान और एक्सपर्ट का सहारा लेते हैं। कुछ लोग लटकने वाला पेट खत्म करने के लिए, घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, अपना फेवरेट खाना और स्नैक्स छोड़ते हैं, यहां तक की चाय तक को स्किप करते हैं, ताकि शरीर में एक्स्ट्रा फैट न जाए। हालांकि इस तरह की चीजें कुछ ही दिनों तक आपको मोटिवेट करती हैं। जैसे ही आप थोड़ा सा मेंटली परेशान होते हैं यह इस तरह के प्लान बहुत पीछे छूट जाते हैं। एक्सरसाइज और डाइट प्लान से जब बात नहीं बनती है, तब लोग बाजार में मिलने वाले स्लिम पाउडर और जूस का रुख करते हैं। स्लिम पाउडर और जूस स्वाद में तो अच्छे हो सकते हैं, लेकिन लंबे वक्त में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जरूरी है वेट लॉस के दौरान कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए। इन्हीं चीजों में से एक है क्रैनबेरी। भारतीय घरों में क्रैनबेरी का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, जैम, जूस आदि बनाने के लिए किया जाता है। वेट लॉस के लिए आप अपनी डाइट में क्रैनबेरी का जूस शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्रैनबेरी जूस की रेसिपी और यह वेट लॉस में कैसे मददगार है, इसके बारे में।

क्रैनबेरी के पोषक तत्व –
यूनाइटेड स्टेट के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक क्रैनबेरी में 87 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है। 100 ग्राम क्रैनबेरी में 46 कैलोरी, प्रोटीन-0.4 ग्राम, कार्ब्स-12.2 ग्राम, शुगर- 4 ग्राम, फाइबर- 4.6 ग्राम, फैट- 0.1 ग्राम, विटामिन सी, कॉपर, विटामिन K1 और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
वेट लॉस के लिए क्रैनबेरी जूस पीने के फायदे –
क्रैनबेरी जूस में विटामिन सी होता है, जो शरीर में बायोएक्टिव कंपाउंड की तरह काम करता है। क्रैनबेरी जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, क्रैनबेरी जूस फाइबर का अच्छा सोर्स है। फाइबर का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद मिलती है। जब पेट भरा हुआ रहता है, तो आप एक्स्ट्रा फूड और स्नैक्स खाने से बचते हैं। जाहिर सी बात है जब आप फालतू खाना नहीं खाएंगे, तो वजन और फैट दोनों ही घटाने में मदद मिलेगी।
घर पर क्रैनबेरी जूस कैसे बनाएं? –
आज बाजार में कई कंपनियों के क्रैनबेरी जूस मौजूद हैं, लेकिन इसे घर पर बनाना सेहत के लिहाज से ज्यादा बेहतर है। आइए जानते हैं घर पर क्रैनबेरी का जूस कैसे बनाया जा सकता है।
सामग्री की लिस्ट
- क्रैनबेरी – 200 से 300 ग्राम
- आंवला – 2 पीस
- नमक – स्वादानुसार
- जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
बनाने का तरीका
- सबसे पहले क्रैनबेरी के छोटे बीजों को निकालकर अलग कर लें।
- क्रैनबेरी की तरह ही आंवला के बीजों को भी निकाल लें।
- अब ब्लेंडर में क्रैनबेरी और आंवला को डालकर पीस लें।
- जब दोनों चीजें अच्छी तरह से पीस जाएं, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालें और छलनी की मदद से छान लें।
- अब इसमें अपने स्वादानुसार नमक और जीरा पाउडर डालें।
- अब एक गिलास में जूस और बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा पिएं।





