अब आप घर बैठे कमा सकते हैं 50 हजार रुपए, बस करना होगा ये आसान काम

नई दिल्ली। अगर आप भी घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। शॉप वि‍द ए स्‍माइल की टैग लाइन से ऑनलाइन बि‍जनेस करने वाली कंपनी Infibeam अपने बि‍जनेस को बढ़ा रही है। कंपनी ने अपने साथ जुड़ने के लि‍ए दो तरह के ऑफर पेश कि‍ए हैं। महज एक से दो मि‍नट में आप अप्‍लाई कर सकते हैं।घर बैठे कमा सकते हैं 50 हजार रुपए

खास बात ये है कि‍ कंपनी आपको जरूरी ट्रेनिंग भी देगी। इन्‍फीबीम भारतीय ई कॉमर्स कंपनी है। इसका ऑफि‍स अहमदाबाद में है। यह ऐसी पहली ई कॉमर्स कंपनी है जो अपना आईपीओ लेकर आई। इसके फाउंडर हैं वि‍शाल मेहता, जि‍न्‍होंने 2007 में इसकी शुरुआत की थी।

Infibeam  अपने बि‍जनेस को बढ़ाने और बढ़ते बि‍जनेस को मैनेज करने के लि‍ए अपने साथ लोगों को जोड़ना चाहती है। इसके लि‍ए आप दो तरह से कंपनी से जुड़ सकते हैं 1 लॉजि‍स्‍टि‍क पार्टनर 2 सॉल्‍यूशन पार्टनर। आप अपनी इच्‍छा, मर्जी और अनुभव के आधार पर इन दोनों में से कि‍सी से भी जुड़ सकते हैं।

देखे कैसे, पाकिस्तान की एक गोली का जवाब भारतीय सेना दे रही हैं उसके बंकर उड़ा कर

लॉजि‍स्‍टि‍क में आपको लोकल शि‍पमेंट को मैनेज करना होगा। इसके लि‍ए कंपनी सॉफ्टवेयर देगी। इसमें आपको गारंटीड वॉल्‍यूम और रि‍वार्ड का कंपनी का दावा है। कुल मि‍लाकर इस काम में आपको प्रोडक्‍ट को ग्राहक के घर पहुंचाने का काम देखना होगा।

इसमें डि‍जाइनर और डेवलपर के अलावा मार्केटिंग एजेंसी जुड़ सकती हैं। अगर आप डिजाइनर या डेवलपर हैं तो आपको ऑनलाइन एक्‍सपीरियंस को और बेहतर करने की दिशा में काम करना होगा। मार्केटिंग एजेंसी को बाजार से जुड़े काम देखने होंगे।

कंपनी का कहना है कि‍ उसके साथ जुड़कर आप हर महीने 50 हजार रुपए कमा सकते हैं। यह लॉजि‍स्‍टि‍क पार्टनर के लि‍ए है और अगर आप सॉल्‍यूशन पार्टनर बनते हैं तो कंपनी के मुताबि‍क आपको अच्‍छा कमीशन मि‍लेगा।

 
Back to top button