उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्वार और छानबे सीट पर उप-चुनाव के रुझान आने शुरू…

उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्वार और छानबे सीट के उप-चुनाव में सपा और अपना दल सोनेलाल एक-एक सीट पर आगे हैं। आजम खान और अब्दुल्ला आजम के प्रभाव वाली स्वार सीट पर अपना दल के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 6002 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बीच में कुछ समय अनुराधा चौहान को बढ़त मिली थी। शफीक शुरू से आगे चल रहे थे लेकिन बीच में लीड घटी और पीछे हो गए थे लेकिन अब फिर ठीक-ठाक मार्जिन से लीड कर रहे हैं। 

अपना दल सोनेलाल की सीट छानबे पर चौथे राउंड की गिनती के बाद अखिलेश यादव की पार्टी एसपी की कैंडिडेट कीर्ति कोल दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी और अपना दल की कैंडिडेट रिंकी कोल से 3082 वोट से आगे चल रही हैं। यह सीट केंद्रीय मंत्री और अपना दल सोनेलाल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की मिर्जापुर लोकसभा सीट का हिस्सा है। कीर्ति के पिता भाई लाल कोल इस सीट से दो बार विधायक और एक बार सांसद भी रह चुके हैं।

रामपुर जिले की स्वार सीट पर मुकाबला सपा की अनुराधा चौहान और भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी के बीच है। छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल के सामने सपा से कीर्ति कोल हैं।

Back to top button