आतंकी संगठन बोको हराम ने 82 नाइजीरियाई छात्राओं को छोड़ा

अबुजा। इस्लामिक आतंकी संगठन बोको हराम ने करीब 82 नाइजीरियाई स्कूली छात्राओं को छोड़ दिया है। हालांकि इसके लिए सरकार को बड़ा समझौता करना पड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार चिबोक शहर से अपहृत की गई छात्राओं के बदले में सरकार द्वारा जेल में बंद आतंकी संगठन के सदस्यों व समर्थकों को रिहा कर दिया गया। हालांकि बोको हराम ने 270 छात्राओं को अपहृत किया था इनमें से 82 छात्राओं को इस आतंकी संगठन ने हाल ही में छोड़ा है।
ये भी पढ़ें: 12 साल की भारतीय बच्ची का IQ आइंस्टीन और हॉकिंग से भी है तेज
स्विट्जरलैंड सरकार ने रेडक्रॉस सोसायटी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को छात्राओं की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया है। कार्यालय ने यह नहीं बताया है कि छात्राओं के बदले में कितने आतंकियों को रिहा किया गया।जबकि अक्टूबर वर्ष 2016 में 20 छात्राओं को छोड़ा गया था।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा की चाहत रखने वालों को अब देनी होगी ये बड़ी जानकारी
हालांकि कुछ लड़कियां इस संगठन से बचकर भाग निकली थीं जबकि कुछ की कोई जानकारी नहीं मिल पाई कहा जाता है कि इन लड़कियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। गौरतलब है कि बोकोहराम का आतंक बहुत अधिक है और अभी तक वह 15000 से भी अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। उक्त संगठन नाइजीरिया में रूढ ़ीवादी खलीफा राज्य कायम रखना चाहता है।





