मध्यप्रदेश के कटनी-जबलपुर रेलखंड के बीच सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 4 डब्बे पटरी से नीचे उतरी..

पटरी से उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण सतना की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।

मध्यप्रदेश के कटनी-जबलपुर रेलखंड के बीच सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 4 डब्बे पटरी से नीचे उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद शहडोल की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभवित हुई हैं। जबलपुर ट्रैक के गायत्री नगर पुलिया के पास हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रेलवे के अथिकारी पहुंचे।
पटरी से उतरे डब्बों को वापस पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण सतना की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि भोपाल, बिलासपुर, सिंगोली जाने वाली ट्रेनें प्रभावित नहीं होगी
मिली जानकारी के मुताबिक कटनी रेलवे स्टेशन से पहले मालगाड़ी के चार डब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी जिंदल प्लांट करोड़ीमल नगर से अयोध्या जा रही थी। हादसा गुरुवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट का बताया जा रहा है। ट्रेन कटनी स्टेशन से पहले गायत्री नगर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि ट्रेन के बीच के चार डब्बे पटरी से उतर गए।
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते एनकेजे से सतना, प्रयागराज की ओर जाने वाला रेल मार्ग बंद हो गया। घटना स्थल पर एरिया मैनेजर आशीष रवालानी सहित रेलवे के स्थानीय अधिकारी पहुंचे और इंजन के साथ लगे 7 डिब्बे अलग कराए गए। साथ ही एनकेजे से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई गई है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वहां मौजूद रेलवे अधिकारी आशीष रवालानी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। ट्रेन के डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी 2 से 3 घंटे और लगेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक क्लीयरेंस नहीं हो जाता तब तक सतना डायरेक्शन की तरफ मानिकपुर इलाहाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगे।





