ब्रिटेन के अमीरों में भारतीयों का दबदबा, हिंदुजा ब्रदर्स है टॉप पर, 40 अन्य भारतीय भी होंगे शामिल

ब्रिटेन के अमीरों की सालाना सूची में भारतीयों का दबदबा कायम है। ब्रिटेन के  इस साल 134 अमीरों की सूची में भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स टॉप पर हैं।  
ब्रिटेन के अमीरों में भारतीयों का दबदबा, हिंदुजा ब्रदर्स है टॉप पर, 40 अन्य भारतीय भी होंगे शामिल
द संडे टाइम्स की इस साल की अरबपतियों की सूची के मुताबिक हिंदुजा ब्रदर्स के पास 16.2 अरब पाउंड यानी 1.34 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। पिछले साल के मुकाबले ये 26560 करोड़ रुपए ज्‍यादा है।

यह भी पढ़े: नक्सलवाद से निपटने के लिए राजनाथ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी आज

हिंदुजा ब्रदर्स के अलावा इस लिस्ट में भारतीय मूल के 40 से अधिक अरबपति शामिल हैं। भारतीय मूल के उद्योगपति बंधु डेविड और सिमोन रियूबेन सूची में तीसरे, स्टील उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल चौथे स्थान पर हैं। 

इसके अलावा इस सूची में भारतीय मूल के गुजराती बंधु मोहसिन और जुबेर इसा, लॉर्ड स्वराज पॉल, मठाडू बंधु, श्रीप्रकाश लोहिया, सुनील वासवानी, अनिल अग्रवाल और सिमोन, बाबी और रोबिन अरोड़ा का नाम भी शामिल हैं।

इस सूची के मुताबिक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने को लेकर अनिश्चितता के बावजूद देश के अरबपतियों की धन कमाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा। अमीरों की कुल संपत्ति बढ़कर रिकॉर्ड 658 अरब पाउंड हो गई जो बीते साल की तुलना में 14 फीसदी  का इजाफा दिखाती है।

Back to top button