आदमी पार्टी के नेता मक्खन लबाना के घर पर फायरिंग के मामल में दो बदमाशों गिरफ्तार..

अंबाला पुलिस की एसटीएफ ने आम आदमी पार्टी के नेता मक्खन लबाना के घर पर फायरिंग के मामल में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों का लिंक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है। बताया गया कि दोनों उसी के शूटर हैं।

एसटीएफ स्पेशल इकाई ने मंगलवार को आप नेता व जिला परिषद के सदस्य मक्खन सिंह लबाना के आवास पर फायरिंग करने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित शाहबाद के निवासी हैं। इन्होंने मक्खन सिंह लबाना से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

धमकाने के लिए लबाना के घर पर फायरिंग भी की। दोनों आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैं। इनकी पहचान साहिल खरौड उर्फ प्रजापति और कृष्णा कुमार उर्फ लवली राजपूत के रूप में हुई है।

लॉरेंस के छोटे भाई ने दिए थे ये काम

आरोपितों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वो अनमोल बिश्नोई के कहने पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। अनमोल बिश्नोई ने आरोपितों को पंजाब में भी टारगेट किलिंग के लिए सुपारी दी थी। हालांकि, इससे पहले ही अंबाला पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है।

आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा

आरोपितों की कब्जे से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों को अब अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button