मॉस्को में विक्ट्री डे का आयोजन किया जा रहा…

रूस की राजधानी मॉस्को में विक्ट्री डे का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है, हमारे लिए हमारे देश से जरूरी और कुछ नहीं है। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीत को लेकर देश से वादा भी किया।

यूक्रेन बना पश्चिमी देशों का गुलाम…

रूस के राष्ट्रपति ने इस दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है, लेकिन हमें पता है कि हमें क्या करना है। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन की तुलना नाजियों से करते हुए कहा कि रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है। इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगी।

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन को दी चेतावनी

इसके साथ ही विरोधियों को चेतावनी देते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के विरोधियों का लक्ष्य सिर्फ अपने देश के विघटन और विनाश को हासिल करना है। उन्होंने विक्ट्री डे परेड के अपने भाषण में यूक्रेन द्वारा किए गए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कीव तख्तापलट और पश्चिम के हाथों सौदेबाजी के जाल में फंस गया है।

पुतिन ने कहा, ‘हम मानते हैं कि श्रेष्ठता की कोई भी विचारधारा घृणित, आपराधिक और घातक है, लेकिन पश्चिमी अभिजात वर्ग अभी भी उनकी असाधारणता के बारे में बात करते हैं।’

विक्ट्री डे सेलिब्रेशन में 6 देश हुए शामिल

खास बात ये थी कि विक्ट्री डे परेड में सोवियत संघ में शामिल छह देशों ने भी हिस्सा लिया। इसमें आर्मेनिया, उजबेकिस्तान, तजीकिस्तान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान के नेता शामिल हुए थे। इसके लिए पुतिन ने अपने भाषण में इन सभी लोगों का शामिल होने के लिए धन्यवाद भी किया। फिर इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड वॉर 2 में मारे गए अपने सैनिकों के लिए 1 मिनट मौन की घोषणा की थी।

Back to top button