आइए जानते हैं, मंगल का कर्क राशि में प्रवेश किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ-

ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल 9 मई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, मंगल का कर्क राशि में प्रवेश किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ-

मेष राशि-
- किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
- आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।
- किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- संचित धन में में वृद्धि होगी।
- अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे।
- आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
- आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं।
- खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।
वृष राशि-
- आपके लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे।
- पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
- धन लाभ हो सकता है, लोगों का उधार भी चुकाएंगे।
- आफिस में अधिकारियों से बनेगी।
- खुशीनूमा माहौल रहेगा।
- आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
- अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि-
- संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा।
- यह गोचर सफलता दिलाएगा, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं।
- आपको साझेदार से फायदा होगा।
- रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे।
- पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा।
- आफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।
- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।





