जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और आंधी चलने की संभावना..

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश/आंधी चलने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है। बीते कई दिन बारिश होती रही तो वहीं अब एक बार फिर घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मई का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है और कश्मीर के पहलगाम और किश्तवाड़ में मौसम लगातार बदल रहा है।

सोमवार सुबह-सुबह पहलगाम की बेताब वैली में जबरदस्त बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते ठंड एक बार फिर बढ़ गई। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ, किश्तवाड़ के मच्छैल क्षेत्र में भी जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिली। समाचार एजेंसी एएनआई ने बर्फबारी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी बारिश और आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश/आंधी चलने की संभावना है।

कितना रहा न्यूनतम तापमान

रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री और गुलमर्ग में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

रियासी में भी झमाझम वर्षा के साथ ओलावृष्टि

जम्मू-कश्मीर के रियासी में भी मौसम लगातार बदल रहा है। यहां शनिवार शाम को झमाझम वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। आम लोगों का कहना है कि मई माह के इन दिनों काफी गर्मी होती है।

Back to top button