सीएम योगी यूपी को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू किये ये नए प्लान

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में साफ सफाई को लेकर पहल की जा रही है। जी हां, जहां उन्होंने शनिवार को अपने हाथों में झाड़ू ले ली थी और फिर वे लखनऊ की सड़कों पर साफ सफाई करने निकल गए थे वहीं अब आज वे आगरा पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान का प्रारंभ किया जाएगा। आज प्रातः करीब 10.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के तकनीक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि स्वच्छता अभियान को लेकर हुए सर्वेक्षण में जो सूचियां आई हैं उसमें उत्तरप्रदेश के शहर पिछड़ गए हैं जिसके कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता जागरूकता का कार्य हाथ में लिया है। उनका कहना है कि अब जो सूची जारी होगी उसमें 100 में से उत्तरप्रदेश के 50 शहर होंगे। आज आगरा पहुंचने के बाद वेे सड़क मार्ग से सरोजिनी नायडू मेडिकल महाविद्यालय पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े: अभी अभी: पीएम मोदी का अबतक का सबसे बड़ा फैसला, देश की सियासत में आया भूचाल…

इस दौरान वे महाविद्यालय के इमरजेंसी रूम का इंस्पेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद वे यमुना नदी के तट पर स्थित ताज काॅरीडोर मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वे नगला पद्मा पहुंचेंगे और यमुना नदी पर बने रबर पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे मलिन बस्ती जाऐंगे और लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां से अपने कार्यक्रम को पूर्ण कर सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसके बाद वे दिल्ली के लिए निकलेंगे। गौरतलब है कि लखनऊ में सफाई कार्य हाथ में लेने के दौरान वे सार्वजनिक शौचालय पहुंचे थे और वहां सफाईकर्मियों से चर्चा की थी। उन्होंने गंदगी को लेकर महापौर के प्रति कड़ा रूख अपनाया था।

Back to top button