जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश की खुफिया जानकारी के बाद पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाई अलर्ट..

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश की खुफिया जानकारी के बाद जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सारे आर्मी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षाबलों की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अलर्ट के बाद राजमार्ग पर जगह जगह सुरक्षाबलों की ओर से नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है ! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में होने वाली जी-20 बैठक में आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने में है जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान एक बार फिर घुसपैठ करवाने और सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक में है। जिसके इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश की खुफिया जानकारी के बाद जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते पर स्थित सारे आर्मी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बलों के लिए विशेष हिदायतें जारी कर दी गई हैं।खुफिया जानकारी के मुताबिक आर्मी पब्लिक स्कूल में सुरक्षा कारणों से अवकाश घोषित कर दिया गया है।

पुलवामा की तरह ही हमले की है साजिश

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि सैन्य वाहनों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इस वजह से अकेले सैन्य वाहनों के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी बाजार अथवा अन्य स्थानों पर सैन्य वाहन पार्क न किए जाएं। इन सबके मद्देनजर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी कि आतंकी 5 मई या उससे पहले जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी पुलवामा हमले की तरह ही सुरक्षाबलों के काफिले या फिर पुंछ आतंकी हमले की भांति किसी सैन्य वाहन को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। इसे देखते हुए पठानकोट से लेकर जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

आर्मी स्कूल बंद, राजमार्ग पर नाकेबंदी

यहां आर्मी कैंट के अंदर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। इस बीच पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, एसओजी सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात किया गया है। वहीं राजमार्ग पर पुलिस की ओर से स्थापित किये गए नाके पर वाहनों की जांच की जा रही है और हर आने जाने वाले व्यक्ति को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर पुलिस को सूचित करने के बारे बताया जा रहा है।

Back to top button