अगर आपको भी पाइल्स की समस्या है, तो राहत पाने में लौकी आपकी मदद कर सकती है, आइए जानते हैं कैसे-

आज के समय में लगभग 60 प्रतिशत लोगों को बवासीर किसी न किसी उम्र में हो ही जाती है। बवासीर को पाइल्स या हेमरॉइड्स के नाम से भी पहचाना जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें गुदा के अंदर और आसपास सूजन और कई बार ब्लीडिंग होने लगती है। इस रोग में मरीज को मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। पाइल्स का मुख्य कारण कब्ज, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं को माना जाता है। अगर आपको भी पाइल्स की समस्या है तो उससे राहत पाने में लौकी आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे-

लौकी में मौजूद पोषक तत्व-
लौकी में आयरन, जिंक, पोटैशियम, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5 और विटामिन बी6 मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं लौकी में मौजूद फाइबर वेट लॉस ही नहीं पाचन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से बवासीर में होने वाली सूजन और जलन को कम किया जा सकता है।
बवासीर होने पर कैसे करें लौकी का इस्तेमाल-
ठंडे पानी के साथ लौकी का छिलका-
बवासीर से राहत पाने के लिए लौकी के छिलकों को अच्छी तरह सूखाकर बारीक पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब रोजाना सुबह खाली पेट इस पाउडर का सेवन ठंडे पानी के साथ करें।
छाछ के साथ लौकी-
लौकी में मौजूद फाइबर सूजन कम करके आसानी से मल त्यागने में मदद करता है। लौकी के इस दूसरे उपाय को करने के लिए लौकी को घिसकर हल्का उबालने के बाद छाछ के साथ पी लें।





