दिल्ली के जंतर मंतर पर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी..

दिल्ली के जंतर मंतर पर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को बृजभूषण शरण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर ली हैं। अब जानकारी आ रही है कि पुलिस ने पहलवानों को एफआईआर की एक कॉपी दी गई है।

पुलिस ने पहलवानों की दी FIR की कॉपी
पुलिस ने पहलवानों को दी एफआईआर की कॉपी दिए जाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहलवानों को एफआईआर की एक कॉपी दी गई है, जबकि POCSO के तहत दर्ज एफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गई, क्योंकि यह केवल पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने WFI के चीफ के खिलाफ दर्ज की एफआईआर के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया। जल्द ही पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
कनॉट प्लेस थाना पहुंचे पहलवान
जानकारी के अनुसार, पहलवान विनेश फोगाट और अन्य पहलवान नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने पहुंचे हैं। महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने कल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की।
‘हम किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते’
वहीं, धरने पर बैठी पहलवान ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं।
क्या है मामला
ताजा विवाद मुख्यमंत्री आवास की मरम्मत और उसकी साज-सज्जा पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करने को लेकर पैदा हुआ है, जिसमें भाजपा ने सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घोटाले का आरोप लगा रही है। बता दें कि इससे पहले आबकारी घोटाला, डीटीसी में बस खरीद के नाम पर घोटाला, स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में घोटाला, नेताओं की जासूसी कराने जैसे कई मामलों में आम आदमी पार्टी सरकार घिरी हुई नजर आ रही है।





