पीएम के मन की बात सुनने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने आभार जताया..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 100वीं कड़ी को लेकर कार्यक्रमों की सफलता से प्रदेश भाजपा उत्साहित है। बूथ स्तर पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रमों में आकर साढ़े छह लाख लोगों के पीएम के मन की बात सुनने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने आभार जताया है।

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 100वीं कड़ी को लेकर कार्यक्रमों की सफलता से प्रदेश भाजपा उत्साहित है। बूथ स्तर पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रमों में आकर साढ़े छह लाख लोगों के पीएम के मन की बात सुनने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने आभार जताया है। रविन्द्र रैना ने सोमवार को जम्मू में संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाने के लिए लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठनों का धन्यवाद किया।

पार्टी ने प्रदेश में बूथ स्तर पर 5500 से अधिक स्थानों पर क‍िए कार्यक्रम

रैना ने बताया कि जम्मू कश्मीर में मन की बात सुनने के लिए पार्टी ने प्रदेश में बूथ स्तर पर 5500 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम किए। उन्होंने कहा कि लोगों से सीधा संवाद कायम करने के लिए यह रेडियो कार्यक्रम अपने आप में एक इतिहास है। रविन्द्र रैना के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया, मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी विबोध गुप्ता व सह प्रभारी संजय बडू, नरेश सिंह भी उपस्थित थे।

लोगों ने घरों में बैठ कर प्रेरणा देने वाला रेडियो कार्यक्रम सुना

रैना ने बताया कि पार्टी के कार्यक्रम के अलावा भी जम्मू कश्मीर के लाखों लोगों ने अपने घरों में बैठ कर प्रेरणा देने वाला रेडियो कार्यक्रम सुना। गैर सरकारी संगठनों, छात्र संगठनों, व्यापारी संगठनों के साथ धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी अपना पूरा योगदान दिया। रैना ने कहा कि देश के साथ विदेश में भी पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

राज्यमंत्री डा जितेंद्र सिंह ने अप्रवासी भारतीय व अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम सुना

लंदन में प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा जितेंद्र सिंह ने अप्रवासी भारतीय व अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम सुना। इसके साथ फ्रांस व कुछ अन्य देशों में भी यह कार्यक्रम सुना गया। रैना ने मन की बात कार्यक्रम को प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम करार देते हुए कहा कि पीएम ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने वाले जम्मू कश्मीर के मंजूर अहमद से बात कर उनके जैसे सैकड़ों लोगों का मनोबल बढ़ाया। मंजूर जैसे लोग स्थानीय व्यापार से सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

Back to top button