भोपाल समेत कई हिस्सों में होगी बारिश, 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी..

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कई हिस्सों में बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिना मौसम की बारिश से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

कई हिस्सों में होगी बारिश
मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तक राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। ग्वालियर, गुना, बुरहानपुर, दतिया और आगर मालवा समेत कई जिलों में ओले गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जबकि कुछ इलाकों के लिए जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बेमौसम बारिश की वजह अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी में बनी नमी और पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।
इंदौर में 128 साल बाद मूसलाधार बारिश
इंदौर में अप्रैल महीने के आखिरी दिन जमकर बारिश हुई। बताया जाता है कि ऐसी बारिश 128 साल बाद हुई है। इससे पहले, 1895 में 51.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रविवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। इंदौर में तापमान में भी गिरावट देखने को मिला। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, एक और दो मई को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, 30 अप्रैल जैसी बारिश नहीं होगी। विभाग ने तीन और चार मई को फिर से मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।





