इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन ..

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन का जिम्मा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को दिया गया है। इग्नू जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 22 मार्च से recruitment.nta.nic.in पर शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2023 है। 21 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच आवेदन पत्र में करेक्शन की जा सकती है। एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की डिटेल्स बाद में जारी की जाएगी।

इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन का  लिंक शाम तक एक्टिव हो जाएगा। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गई गाइडलाइंस को पढ़कर ही आवेदन करें। 

IGNOU JAT 2023 : यूं करें आवेदन 
– recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
– IGNOU JAT 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
– सभी डिटेल्स भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स , फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें। 
– फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें।

किसी भी तरह की पूछताछ के लिए  उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-69227700, 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या फिर [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Back to top button