आज नये पार्षदों को गवर्नेंस का मंत्र देंगे अमित शाह, मनेगा जीत का बड़ा जश्न….

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंत्र देंगे. मंगलवार को बीजेपी अपनी जीत का महाजश्न मनाएगी, इसके साथ ही नये पार्षदों को गवर्नेंस के टिप्स दिये जाएंगे.

अमित शाह, मनेगा जीत का बड़ा जश्न.

बीजेपी की जीत का यह जश्न नॉर्थ और साउथ एमसीडी के हेडक्वार्टर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में होगा. नये 181 पार्षदों के अलावा इस बैठक में उन सभी प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है, जो चुनाव हारे हैं. इनके अलावा 2015 में विधानसभा चुनाव हारने वाले प्रत्याशी, पूर्व पार्षद और विधायक और दिल्ली बीजेपी के सभी बीजेपी नेता होंगे. जश्न के दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहेंगे.

बीजेपी के इस जश्न के अलावा केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू सभी पार्षदों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बात करेंगे. इसके अलावा आने वाली 5 और 6 मई को भी वैंकेया नायडू सभी पार्षदों को गवर्नेंस के टिप्स देंगे. नायडू पार्षदों को बताएंगे कि किस तरह सभी फंड का इस्तेमाल करना है, और स्वच्छ भारत मिशन को किस तरह लागू करना है.

यह भी पढ़े:  कैशलेस भुगतान पर रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी छूट, बंद होगी मनमानी वसूली

आपको बता दें कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली थी. तो वहीं आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी, कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी. बीजेपी ने इस बार सभी टिकट नये प्रत्याशियों को दिये थे.

Back to top button