उत्तराखंड की धरती ने एक बार फिर महसूस किए भूकंप के झटके, जानें पूरी ख़बर

उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोली है। पिथौरागढ़ जिले में आज रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर आया है। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर चले गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट नापी गई। लेकिन, राहत भरी खबर है अभी तक कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

Back to top button