डिलीवरी के बाद महिलाओं को सही देखभाल से रिकवरी तेजी से होती है..

डिलीवरी के बाद महिला कई तरह के बदलावों से गुजरती है। इस समय महिला को शिशु की देखभाल के साथ ही खुद की देखभाल का भी पूरा ध्यान रखना होता है। डिलीवरी के बाद लगभग छह सप्ताह तक महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। इस समय महिलाओं का शरीर सामान्य अवस्था में वापस आ रहा होता है। डिलीवरी के ठीक बाद महिलाओं को नींद की कमी व अन्य अन्य लक्षण देखने को मिल सकते हैं। डिलीवरी के बाद मां की सेहत का सीधा असर शिशु की सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए भी महिला को देखभाल की जरूरत होती है। आगे जानते हैं कि महिलाओं को डिलीवरी के बाद किस तरह की देखभाल करनी चाहिए।  

डिलीवरी के बाद मां की देखभाल  

डिलीवरी के बाद महिला की जिंदगी में एक और सदस्य बढ़ जाता है। साथ ही पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को डिलीवरी के बाद किस तरह की देखभाल करनी चाहिए, इस बारे में पता नहीं होता है। करीब छह सप्ताह तक महिलाओं को अपने ऑफिस नहीं जाना चाहिए। इस समय शिशु को स्तनपान कराने की वजह से महिला को रात में कई बार जागना पड़ता है, ऐसे में उनको नींद में परेशानी होना आम बात है। इसकी वजह से महिलाओं को थकान व सुस्ती भी रहती है। आगे जानते हैं इस समय महिलाओं को क्या देखभाल करनी चाहिए।  

https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.551.0_en.html#goog_1611547142
https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.551.0_en.html#goog_1611547143
https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.551.0_en.html#goog_1611547144
https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.551.0_en.html#goog_1611547145
https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.551.0_en.html#goog_1611547146
postpartum care

पर्याप्त आराम करें  

डिलीवरी के बाद महिलाओं को थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में उनको ज्यादा से ज्यादा नींद लेनी चाहिए। साथ ही जब समय मिले उन्हें थोड़ी समय के लिए नींद ले लेनी चाहिए। जब आपका शिशु सो रहा हो तब आप आराम कर सकती हैं।  

डाइट में बदलाव करें 

डिलीवरी के बाद आपका शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसकी रिकवरी के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। इस समय सब्जियां, फल, प्रोटीन व साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही आप पर्याप्त पानी पिएं। 

व्यायाम करें  

डिलीवरी के कुछ दिनों के बाद महिलाओं को बेहतर महसूस होने लगता है। इसके बाद वह अपनी रूटीन में  को शामिल कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हल्की एक्सरसाइज करने से महिलाओं के शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।  

दूसरों की मदद लें 

डिलीवरी के बाद आपको रोजाना के काम करने में परेशानी हो सकती है, ऐसे में आप दोस्तों व परिवार वालों की मदद ले सकती हैं। इस समय किसी की मदद लेने में आपको संकोच नहीं करना चाहिए। घर के लोगों की मदद लेने से ही आप जल्द रिकवर हो पाएंगी।  

Back to top button