पिस्‍ता कलाकंद, जो सबसे के मुंह में भर दे मिठास

कलाकंद एक बड़ी ही पॉपुलर डेज़र्ट रेसिपी है जो कि ज्‍यादातर दिवाली और अन्‍य खास मौको पर बनाई जाती है। लेनिक इस बर्फी की डिमांड हर वक्‍त हाई ही रहती है।

कलाकंद एक बड़ी ही पॉपुलर डेज़र्ट रेसिपी है जो कि ज्‍यादातर दिवाली और अन्‍य खास मौको पर बनाई जाती है। लेनिक इस बर्फी की डिमांड हर वक्‍त हाई ही रहती है। तो अगर आपके घर पर कोई भी खुशी का मौका हो, तो उस दौरान यह पिस्‍ते वाली कलाकंद बनाना बिल्‍कुल भी ना भूलियेगा।

लेकिन हां, यह मिठाई पकने में थोड़ा ज्‍यादा वक्‍त लेती है इसलिये इसको तब ही बनाएं जब आपके पास थोड़ा ज्‍यादा वक्‍त हो।

वैसे इसका स्‍वाद इतना अच्‍छा होगा कि आप के परिवार वाले इसे एक बार खाने के बाद बार बार बनाने की डिमांड करेंगे। आइये देखते हैं कि घर बैठे कैसे बना सकते हैं पिस्‍ता कलाकंद।

गर्मियों में उठाएं ठण्डी-ठण्डी शाही फालूदा कुल्फी का लुत्फ

कितने- 10-12 लोग पकाने में समय – 55 मिनट सामग्री- हरी इलायची पावडर – 2 चम्‍मच दूध – 10 लीटर शक्‍कर- 1 किलो पिस्‍ता- 200 ग्राम बनाने की विधि – एक गहरे पैन में दूध गरम करें। जब दूध पकने लगे तब इसे लगातार चलाते हुए आंच को मध्‍यम कर दें। जब दूध पैन को छोड़ने लगे तब इसमें पिसी हुई शक्‍कर, पिस्‍ता पावडर और हरी इलायची पावडर मिलाएं। फिर इसे आंच से उतारें और एक प्‍लेट पर घी लगा कर इसे मिश्रण को फैलाएं। इसके बाद ऊपर से इलायची पावडर और पिस्‍ता छिड़ कर ठंडा कर लें और बाद में इसे बर्फी के आकार का काट कर सर्व करें।

Back to top button