CGBSE 12th board result 2017: जारी हुआ रिजल्ट, जल्द करें चेक

CGBSE 12th Board Result 2017: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (GBSE- 2017) ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने मार्च में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था वो अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
सीजीबीएसई(CGBSE) छत्तीसगढ़ का स्कूल एजुकेशन बोर्ड है जो राज्य सरकार के अधीन काम करता है। राज्य भर में सेकेंडरी एजुकेशन के प्रोमोशन और विकास की जिम्मेवारी सीजीबीएसई(CGBSE) की होती है। इस साल मार्च महीने में सीजीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें कुल 2 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
इससे पहले बोर्ड ने 21 अप्रैल को 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए थे। जिसे बोर्ड की ऑफिशियलस वेबसाइट(cgbse.net) पर चेक किया जा सकता है। 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 4 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
आज सुबह 10.30 बजे जारी हुए रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र अपने रॉल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को तैयार कर निचे दिए लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप सीधे रिजल्ट की साईट पर पहुंचेंगे। इसके बाद मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
-CGBSE 12th रिजल्ट के लिए जारी लिंक पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-इसे सबमिट करें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
-अपनी सुविधानुसार इसकी प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रख लें
ऑफिशियल वेबसाइट का पताः http://cgbse.net/





