सीआरपीएफ जवानों के लिए हामिद अंसारी ने कही ये बड़ी बात, पूरा देश…

देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले की घोर निंदा की है। उन्होंने शहीदों के लिए दुख जताते हुए कहा कि अपराधियों अब बचकर नहीं जा सकते हैं उन्हें सजा मिलेगी।

बड़ी खबर : पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी में ब्लास्ट, चारो तरफ मचा हड़कंप

बता दें कि हामिद अंसारी का कहना है कि सुकमा हमले में कोई औचित्य नहीं हो सकता है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला सुकमा में एक बार फिर से पुराने हमले की याद दिला दी। वहीं जगह, अप्रैल का ही महिला, मंगलवार का दिन नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान शहीद हो गये है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ जाएंगे और मामले की जानकारी लेंगे। इस हमले में 25 CRPF के जवान शहीद हुए है। इसमें 8 जवान घायल भी हुए हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

आ रही खबरों के मुताबिक राजनाथ सिंह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर और सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी भी होंगे। हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ ने कहा कि सरकार इसको चुनौती कीतरह ले रही है और इसके दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

 

Back to top button