देश में तेजी से बढ़ रही हैं कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले 7,240 मरीज

भारत में 24 घंटे में कोरोनावायरस  संक्रमण के 7 हजार 240 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 723 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में 32 हजार 498 कोविड-19 संक्रमितों का इलाज जारी है।

Back to top button