Renault: कंपनी ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमत, जानें कितने बड़े दाम

बढ़ोतरी के मामले में रेनो किगर की कीमतों को सबसे ज्यादा बढ़ाया गया है। इसके बेस मॉडल RXE की कीमत को 16,000 रुपये से, जबकि RXT MT, RXT (O) MT, RXT AMT जैसे वेरिएंट्स को 18,000 रुपये से बढ़ा दिया गया है। अब इस SUV के बेस वेरिएंट ‘RXE MT’ की नई एक्स शोरुम कीमत 6 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट ‘RXZ X-ट्रॉनिक (CVT) 1.0 लीटर टर्बो डुअलटोन’ की कीमत 10.57 लाख रुपये हो गई है।
रेनो क्विड को इस महीने से अधिकतम 13,000 रुपये से बढ़ा दिया गया है। जिसकी वजह से इसके बेस RXL 0.8 लीटर वेरिएंट की कीमत 4.5 लाख रुपये से बढ़कर 4.62 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसका टॉप स्पेक मॉडल कलैंबर AMT की कीमत 5.84 लाख रुपये से बढ़कर 5.96 लाख रुपये हो गई है। यह कार 799 cc और 999 cc के दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। साथ ही यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर KWID का माइलेज और KWID का ग्राउंड क्लीयरेंस 184 है।
रेनो ट्राइबर (Renault Triber)
जून महीने से रेनो ट्राइबर के हर वेरिएंट की कीमतों में 12,000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ अब रेनो ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये से बढ़कर 5.88 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसका टॉप मॉडल 8.32 लाख रुपये के बजाय 8.44 लाख रुपये हो गई है। यह कार 1.0 लीटर के तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 71bhp की पावर और 96Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। साथ ही यह पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।





