इनफीनिक्स लांच करने वाला है ये धमाकेदार फोन, खासियत जानकर हो जाओगे हैरान

इनफीनिक्स (Infinix) अपनी नोट 12 सीरीज के एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने एक ट्वीट करके बताया कि वह मीडियाटेक के साथ मिलकर नोट 12 सीरीज का एक नया हैंडसेट लाने वाली है और यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो पावरफुल मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर पर काम करेगा। इस प्रोसेसर के लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। यह 2 Cortex-A76 परफॉर्मेंस कोर और 6 Cortex-A55 इफिशिएंसी कोर का इस्तेमाल करता है। इस प्रोसेसर में कंपनी इंटीग्रेटेड Mali G57 GPU भी दे रही है।
https://twitter.com/Infinix_Mobile/status/1533810952088563713?
कंपनी ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट्स में अपनी नोट 12 सीरीज के नोट 12i, नोट 12, नोट 12 टर्बो और नोट 12 VIP को लॉन्च किया था। इनमें से नोट 12 और नोट 12 टर्बो इंडियन मार्केट में उपलब्ध हैं। नोट 12 सीरीज के मौजूदा डिवाइस मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर के साथ आते हैं। कंपनी इस सीरीज के नोट 12 टर्बो और नोट 12 VIP में मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट ऑफर कर रही है। वहीं, नोट 12 और नोट 12i में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G88 और हीलियो G85 चिपसेट दे रही है। नोट 12 सीरीज के अभी जितने भी डिवाइस मौजूद हैं, उनमें नोट 12 VIP टॉप वेरिएंट है।
इनफीनिक्स नोट 12 वीआईपी के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी के लिए में ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।





