रेलवे ने कैंसिल की 48 ट्रेनें, सामने आई ये वजह…

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोण्डा जं. स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु ब्‍लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से 48 ट्रेनों को आज 6 जून के लिए कैंसिल कर दिया गया है. यह ट्रेनें द‍िल्‍ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्‍मू, गुजरात, महाराष्‍ट्र और वेस्‍ट बंगाल आदि राज्यों के खास शहरों के बीच संचालित होती हैं. इनमें एक्‍सप्रेस, हमसफर एक्‍सप्रेस ट्रेनों के अलावा कई अनारक्ष‍ित स्‍पेशल ट्रेनें भी हैं जोकि कम दूरी की ट्रेनों में शाम‍िल हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह के मुताबिक गोण्डा जं. स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य करने की वजह से इन ट्रेनों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जा रहा है:-

कैंसिल रहने वाली ट्रेनें
-15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस

-05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी

-15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस

-12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस

-15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस

-12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

-15203/15204 बरौनी-लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस

-12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस

-11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस

-15114/15113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस

-02564/02563 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली क्लोन विशेष गाड़ी

-02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन विशेष गाड़ी

-19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस

-15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस

-14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस

-09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी

-22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस

-14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस

-14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस

-15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस

-15273/15274 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस

-12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस

-15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस

-12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस

-15273/15274 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस

-12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस

-05371/05372 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी

-05373/05374 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी

-01767/01768 गोण्डा-बहराइच-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी

-05091/05092 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी

Back to top button