अमेरिका में एक ऐसी जगह जहां मोबाइल टीवी का इस्तेमाल करना हैं बेहद मना, वजह जानकर आप भी हो जाओगे हैरान…

आज का समय डिजिटल हो चुका है. हर एक काम के लिए लोग डिजिटल मीडिया पर निर्भर करने लगे हैं. टीवी रेडियो तो छोड़िये, आज के समय में इंसान के लिए सबसे जरुरी हो गया है स्मार्टफोन. इसके बिना एक मिनट भी काटना मुश्किल सा लगता है. ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है, जहां आप ना टीवी देख सकते हैं ना मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं तो? आपको लगेगा कि ये पक्का नॉर्थ कोरिया होगा, जहां के तानाशाह ने ऐसा फरमान सुनाया होगा. लेकिन आपको बता दें कि आप गलत हैं.

जिस शहर की हम बात कर रहे हैं, वो अमेरिका में मौजूद है. जी हां, अमेरिका के इस शहर में मोबाइल, टीवी और रेडियो तक बैन है. यहां इनका प्रयोग कोई नहीं कर सकता. अगर ऐसा करता कोई पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है. लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर अमेरिका के इस शर में ऐसा क्यों हैं? जिस शहर की हम बात कर रहे हैं, वो है ग्रीन बैंक. अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया के पोकाहॉन्ट्स में ये शहर पड़ता है. यहां करीब 150 लोग रहते हैं. लेकिन किसी के पास टीवी और मोबाइल नहीं है. इसका ख़ास कारण है.

एक टेलिस्कोप बना वजह
ग्रीन बैंक सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान रखना मना है. दरअसल, इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलिस्कोप मौजूद है. इसे ग्रीन बैंक टेलिस्कोप के नाम से भी जाना जाता है. ये टेलिस्कोप काफी बड़ा है और परिवहन योग्य है. यानी इसे एक से दूसरे जगह तक ले जाया जा सकता है. जिस टेलिस्कोप की हम बात कर रहे हैं, वो इतना बड़ा है कि उसकी डिश में एक बड़ा सा फुटबॉल मैदान समा जाए. ये टेलिस्कोप 485 फ़ीट लंबा और 76 सौ मीट्रिक टन का है.

इसलिए लगा है बैन
इस विशाल टेलिस्कोप को जहां लगाया गया है, वहां अमेरिका के राष्ट्रीय रेडियो खगोल विज्ञान की वेधशाला है. इसकी स्थापना 1958 में की गई थी. यहां से वैज्ञानिक उन तरंगों को स्टडी करते हैं जो अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आती है. वैसे इस एरिया में कई टेलिस्कोप हैं जो ग्रेविटी से लेकर ब्लैक होल्स को स्टडी करते हैं. विशाल टेलिस्कोप के बारे में एक जरुरी फैक्ट ये है कि ये इतना बड़ा है कि अंतरिक्ष में 13 अरब लाइट ईयर दूर के सिग्नल को भी कैच कर लेता है. यहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बैन है. यहां टीवी, रेडियो, मोबाइल से लेकर आईपैड, वायरलेस हेडफोन, रिमोट कंट्रोल खिलौने और माइक्रोवेव भी बैन है. इसकी ख़ास वजह है. दरअसल, इन इलेक्टॉनिक उपकरणों से निकलने वाले वेव्स से अंतरिक्ष से आती तरंगों पर प्रभाव पड़ेगा और वैज्ञानिक इसे सटीकता से नहीं पकड़ पाएंगे. इसकी वजह से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स यहां बैन हैं.

Back to top button