बिना नाम लिए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं के बिना…

विकास की राह पर अग्रसर मध्य प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेपी नड्डा ने ‘लीडर’ बताया है। उन्होंने कहा ‘मध्य प्रदेश आज विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है जो पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में था लेकिन आज वही मध्य प्रदेश लीडर की तरह आगे बढ़ रहा है।’

बगैर कार्यकर्ताओं की है कांग्रेस पार्टी 

नड्डा ने अपने संबोधन में कांग्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन उसपर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कल मुझे कांग्रेस के एक नेता मिला, मैंने कहा कि तुम्हारा हाल बहुत खराब है तो उन्होंने कहा कि होगा क्यों नहीं। मैंने पूछा कि तुम्हारी पार्टी में है क्या, क्या चल रहा रहा है तुम्हारी पार्टी में? कहने लगे कि नड्डा जी, 40 तो हमारे यहां महामंत्री हैं और 156 मंत्री हैं और कार्यकर्ता कोई नहीं है। ये कांग्रेस पार्टी के अंदर का खोखलापन बताता है

दिए राजनीति में सफलता के मंत्र 

 भाजपा प्रवक्ता ने राजनीति में सफलता के मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा, ‘राजनीति में सफल होने के लिए नेता चाहिए, नीति चाहिए, कार्यक्रम चाहिए, कार्यकर्ता चाहिए और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए वातावरण चाहिए। आज किसी पार्टी में कहीं नेता नहीं हैं, कहीं नीति नहीं है, कहीं नीयत नहीं है, कहीं वातावरण नहीं है, कहीं कार्यकर्ता नहीं हैं। सिर्फ भाजपा के पास नेता हैं, नीति है, नीयत है, कार्यकर्ता हैं और वातावरण भी है।’

जाएंगे जबलपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेपी नड्डा मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। वहां उनके स्वागत के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे। से मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस क्रम में वो जबलपुर भी जाएंगे। वहां उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होना है। यहां वह पूर्व सांसद और अपनी सास जयश्री बनर्जी से मुलाकात करेंगे। दो जून को जेपी नड्डा बूथ और मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे।

Back to top button