मेक्सिको में तेज हवा ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

तूफान के कारण बाढ़ आ गई और कई इलाकों में भूस्खलन हुआ. यहां कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग लापता हो गए हैं.

दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने जानकारी देते हुए कहा- ‘अगाथा’ के प्रभाव के चलते 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं’. हुआतुल्को के रिजार्ट के पास 3 बच्चों के लापता होने की खबर भी है.

यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, मेक्सिको में 73 साल बाद ऐसा भयानक तूफान आया है. वहीं, रेस्क्यू टीमें कई जगहों पर तैनात की गई हैं. लापता लोगों की तलाश जारी है.

यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, मेक्सिको में 73 साल बाद ऐसा भयानक तूफान आया है. वहीं, रेस्क्यू टीमें कई जगहों पर तैनात की गई हैं. लापता लोगों की तलाश जारी है.

तूफान के दौरान कई जगहों पर बिजली की सप्लाई कट गई है.

Back to top button