पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बाद मोदी सरकार जनता को देने जा रही हैं एक और बड़ी राहत…

बढ़ती महंगाई से जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है. पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बाद अब खाने का तेल भी सस्‍ता होगा, क्‍योंकि सरकार इस पर आयात शुल्‍क से छूट देने जा रही है.

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का एक साल में 20-20 लाख मीट्रिक टन आयात बिना शुल्‍क किए किया जा सकेगा. कारोबारियों को यह छूट 25 मई, 2022 से 31 मार्च 2024 तक मिलेगी. सूत्रों का कहना है कि इम्‍पोर्ट ड्यूटी और सेस में इस कटौती से ग्राहकों के लिए खाने का तेल सस्‍ता हो जाएगा. सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब देश में खाने के तेल की कीमतें पिछले दो साल में दोगुनी से भी ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं.

Back to top button