देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1,675 मामले, 31 की मौत

24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 हजार 675 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 4 करोड़ 31 लाख 40 हजार 068 हो गई है।
वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 490 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में 14 हजार 841 कोविड संक्रमितों का इलाज जारी है।





