लखनऊ में अचानक बदला मौसम, दिन में हो गई रात…

राजधानी लखनऊ में आंधी बारिश के साथ ही काली घटाएं छाई है। कुछ स्थानों पर हवाओ संग बारिश हो रही है। तेज हवा से मक्का की फसल को नुकसान है। इसके अलावा तोरई,  लौकी,  करेला की बेल को नुकसान है। 

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार के लिए 8:30 बजे के बाद मौसम का रुख बदल गया। पहले ठंडी हवाएं चली इसके बाद आसमान में काली घटाएं छा गई और फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। शहर से लेकर बिल्सी, बिसौली, उझानी, अलापुर, दातागंज समेत अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर छोटे पेड़ गिर गए हैं और बिजली भी गुल हो गई है। शहर के निचले हिस्सों में जल भराव की समस्या होने लगी है। कार्यालयों में जाने वाले लोग मौसम में सुधार का इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button