देश में फिर बढ़े कोरोना के केस, पिछले 24 घंटे में आए 2,364 नए मामले

देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल यानी बुधवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में 535 मरीजों का इजाफा हुआ है। बुधवार को देश में कोरोना के 1829 मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 2,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 0.50 फीसद हो गई है।

Back to top button