बेहद टेस्टी होता हैं हरी मिर्च का खट्टा मीठा अचार, बेहद आसान हैं बनाना…

परांठे सभी को पसंद आते हैं और इनका स्वाद तब और बढ़ जाता हैं जब इसके साथ कुछ खट्टा मीठा अचार हो। अचार के बिना पराठे का जायका अधूरा ही माना जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हरी मिर्च का खट्टा मीठा अचार बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो झटपट तैयार हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
– हरी मिर्च 250 ग्राम
– 1/4 कप तिल का तेल
– 1/4 कप जीरा पाउडर
– 1/4 कप धनिया पाउडर
– 1/4 कप नमक
– 1/2 कप सिरका
– 1/2 कप गुड़
बनाने की विधि
– हरी मिर्च का इंस्टेंट खट्टा मीठा अचार बनने के लिए सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धोकर इसे एक कपड़े से पोंछकर रख लें ताकि इसका पानी सूख जाए।
– इसके बाद मिर्च को बीच से दो बराबर भागों में काट लें।
– अब एक बर्तन में सिरके और गुड़ को मिलाएं, और इसे आंच पर चढ़ा दें। जब तक कि गुड पूरी तरह से सिरके में घुल ना जाए तब तक इसे चलाते हुए पकाते रहें।
– अब एक कढाई में तेल डालकर इसे आंच पर चढ़ाकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें कटी हुई मिर्च डालें और आंच तेज कर दें और मिर्च को अच्छे से तल लें।
– अब इसमें जीरा, धनिया और नमक डालकर इसे चमचे से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं ताकि ये मसाला मिर्च पर अच्छी तरह से लिपट जाए।
– अब इसमें गुड़ और सिरके का तैयार किया हुआ घोल डालें और एक उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं। इसके बाद आंच बंद कर दें।
– लीजिए तैयार हो चुका है आपका इंस्टेंट मिर्च का खट्टा मीठा अचार। आप चाहें तो इसे तुरंत भी पराठे, पूड़ी के साथ चटखारे लेकर खा सकते हैं और चाहें तो एयर टाइट जार में भरकर आगे के लिए फ्रिज में रख दें।





