गेंदबाज मथीशा पथिराना की धोनी ने जमकर की तारीफ…

गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के जूनियर मलिंगा यानि की मथीशा पथिराना को खेलने का मौका दिया। एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट के रूप में मथीशा को सीेएसके के स्क्वाड में शामिल किया गया था। अपने डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने खूब सुर्खिया बटोरी। आईपीएल की पहली गेंद पर उन्होंने शुभमन गिल को LBW आउट किया साथ ही मैच के दौरान 19 गेंदों पर 24 रन खर्च कर दो विकेट लिए। गिल के बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। मथीशा की इस शानदार गेंदबाजी से कप्तान धोनी भी इंप्रेस हुए और मैच के बाद उन्होंने जमकर तारीफ की।

धोनी ने जूनियर मलिंगा के बारे में मैच के बाद कहा “इस एक्शन से पाथिराना में गलती की संभावना काफी कम है। मुझे लगता है कि पथिराना एक बेहतरीन डेथ बॉलर हैं, कुछ हद तक मलिंगा से मिलते-जुलता है। स्लिंगी एक्शन से उन्हें ज्यादा उछाल नहीं मिलता है, लेकिन उनके पास स्लोअर गेंदें भी हैं। हम लोग ऐसे बॉलर्स को पर्याप्त समय देने की कोशिश करेंगे।”

सीएसके के कप्तान ने आगे कहा “उसके एक्शन के साथ गेंद को पढ़ना थोड़ा मुश्किल है, और उसके पास वह धीमा भी है। इसलिए आपको उसे बहुत ध्यान से देखना होगा। इसका मतलब है कि जब आप उसे अतिरिक्त सेकंड को गेंद को देखने में बिताते हैं और वह अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहा है, उसे लगातार हिट करना काफी मुश्किल हो जाता है।”

बात मुकाबले की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे, इस स्कोर को गुजरात ने ऋद्धिमान साहा के नाबाद अर्धशतक के दम पर 5 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया था।

Back to top button