Samsung Galaxy M33 5G पर मिल रहा हैं कमाल का डिस्काउंट, ऐसे उठाए फायदा…

अगर आप 20 हजार रुपये से कम में बेस्ट फीचर्स से लैस 5G स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy M33 5G आपके लिए एक शानदार हैंडसेट साबित हो सकता है। अमेजन इंडिया पर इस फोन का 6जीबी रैम+128जीबी वाला वेरिएंट इस वक्त 17,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। ऑफर के तहत इस फोन को आप 3 हजार रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के लिए आपको ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। अगर आपके पास ICICI बैंक का कार्ड नहीं है, तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदते हैं, तो आपको 10,700 रुपये तक का फायदा हो सकता है।
ऐसे में यह फोन आपको 17,999-10,700 यानी 7,299 रुपये में मिल सकता है। आपको पुराने फोन के बदले 10,700 रुपये का फुल एक्सचेंज मिलेगा या नहीं यह फोन की हालत पर निर्भर करेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ चार्जर नहीं दे रही।
सैमसंग गैलेक्सी M33 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का यह फोन 2408×1080 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.6 इंच के फुल एचडी+ ड्यू ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी का यह 5G फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको Exynos 1200 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ चार कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।
1टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करने वाले इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो आराम से पूरे दिन चल जाती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है।





