नेपाल के लुम्बिनी पहुंचे पीएम मोदी, माया देवी मंदिर में पुष्कर्णी तलाब की परिक्रमा की…

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल दौरे पर हैं. नेपाल के लुम्बिनी में मोदी अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा से मिले. दोनों ने महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहां कोई कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. वापसी में पीएम लखनऊ में सीएम योगी के आवास पर भी जाएंगे, जहां यूपी के मंत्रियों संग उनकी मीटिंग होगी.
दौरे के लिए पीएम मोदी पहले दिल्ली से कुशीनगर पहुंचे. फिर वहां से वह M-17 हेलिकॉप्टर से नेपाल के लिए रवाना हुए. शाम को वापसी में पीएम का जहाज कुशीनगर ही लैंड करेगा, जहां से वह लखनऊ जाएंगे.
माया देवी मंदिर में पीएम मोदी ने पुष्कर्णी तलाब की परिक्रमा की. इसके साथ-साथ उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा भी की.





