भीषण गर्मी के बीच आई बुरी खबर, 50 डिग्री तक जा सकता हैं तापमान

पिछले कई दिनों से भारत के कई राज्यों भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं. यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसे सुनकर आप भयभीत हो सकते हैं. दरअसल, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है.
IMD ने बताया है कि मौसम विज्ञान की नजर से 50 डिग्री सेल्सियस संभव है. चूंकि, मई का महीना सबसे गर्म महीना होता है, इसलिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी छू सकता है. हालांकि, ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड नहीं है. अधिकतम तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है.





