कोरोना को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने जारी की ये खास सलाह, एक बार जरुर पढ़े..

भारत में रोजाना बढ़ते कोरोना के मामलों बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों के बीच भारत में गुरुवार को 3,000 से अधिक कोरोना (covid-19) के  मामले दर्ज किए जाने के साथ, स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने सभी को सलाह दी है कि वे लापरवाह होकर अपने प्रतिरक्षक क्षमता को कम न करें और कहा कि कोरोना का प्रभाव है अभी ‘कम हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में बेंगलुरु में टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के निदेशक, डॉ राकेश मिश्रा ने चेतावनी दी कि कोरोनावायरस का प्रभाव अभी कम है लेकिन शून्य नहीं हुआ है और सभी को वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी

उन्होंने कहा, ‘वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी के लिए पर्याप्त सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। यह देखा गया है कि यदि किसी क्षेत्र में मामले बढ़ते हैं, तो एक और नये वैरिएंट होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘हमें इस समय आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। कोरोनावायरस ‘डाउन लेकिन नॉट आउट’ है। इसलिए, हमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि सहित सभी सावधानियां बरतनी चाहिए।’

फिरसे हो सकते हैं संक्रमित 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ मिश्रा ने कहा, ‘यदि आप अपना ध्यान नहीं रखते हैं तो संभावना है कि अधिक लोग फिर से संक्रमित हो जाएंगे। साथ ही एक नया वैरिएंट भी  सामने आ सकता है और सभी के लिए समस्या पैदा कर सकता है।’

उन्होंने आगे कहा कि भारत में अब तक जितने मामले सामने आ रहे हैं, वे चिंताजनक नहीं हैं।

तीन हजार दैनिक मामले कोई बड़ी बात नहीं 

TIGS निदेशक कहते हैं कि, अपनी पर्यावरण निगरानी को मजबूत करके, हम जान सकते हैं कि संक्रमण की सीमा क्या है और क्या यह बिना परीक्षण (testing ) के बढ़ रहा है या घट रहा है, ‘हमें अपने कोरोना (COVID-19) परीक्षण तंत्र और जीनोम अनुक्रमण विधियों (genome surveillance) को मजबूत करने की आवश्यकता है। आज के समय में 3000 दैनिक मामलों को तोड़ना वास्तव में कोई बड़ी बात नहीं है।

जीनोम सर्विलांस की जरुरत 

डॉ मिश्रा ने कहा ‘विशेषज्ञों को अस्पतालों में लोगों का परीक्षण तब करना चाहिए जब उनमें लक्षण दिखाई दें या जब संक्रमण बढ़ने का कुछ संदेह हो। इसके साथ ही हमें जीनोम सर्विलांस भी करना चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई नया वैरिएंट सामने आया है या उसी वैरिएंट से संक्रमण बढ़ रहा है।’

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत ने गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 3,303 ताजा मामलों के साथ कोरोना  मामलों की संख्या में वृद्धि देखी। इसी दौरान 39 मौतें हुईं। बुधवार को देश से 2,927 COVID-19 मामले सामने आए।

Back to top button