नीलाम हुआ दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, इतने अरब की लगी बोली…

दुनिया का सबसे बड़ा नीले रंग का हीरा हो गया है. इसकी कीमत 57.5 मिलियन डॉलर लगभग 4.4 अरब रुपये लगी. हांगकांग में फाइन आर्ट्स कंपनी सोथबी ने ये हीरा नीलाम किया. सोथबी के मुताबिक 15.10 कैरेट का स्टेप कट रत्न को ‘द डी बीयर्स कलिनन ब्लू’ नाम दिया गया है.
चार खरीदारों के बीच आठ मिनट तक बोली लगाने का युद्ध चलता रहा. एक अज्ञात खरीदार ने फोन कर इस हीरे के लिए 48 मिलियन डॉलर की उच्चतम बोली लगाई थी. यह दुर्लभ हीरा 2021 में दक्षिण अफ्रीका की कलिनन माइन में पाया गया था. रंगीन हीरों में इसकी रैंकिंग उच्चतम है
सोथबी के एक बयान के मुताबिक जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (GIA) ने इस गहने को एक ‘फैंसी विविड ब्लू’ के रूप में वर्गीकृत किया है. संगठन में अब तक जितने भी ब्लू डायमंड भेजे गए हैं उनमें से इसकी कलर ग्रेडिंग टॉप पर है, जो अब तक सिर्फ एक ही फीसदी हीरों की ही है.
सोथबी ने हीरे को असाधारण रूप से दुर्लभ बताया और कहा कि अब तक 10 कैरेट से ऊपर के सिर्फ पांच रत्न नीलामी में आए हैं. कभी भी कोई 15 कैरेट से ज्यादा नहीं रहा. इस हीरे की नीलामी अपने आप में महत्वपूर्ण घटना है. द डी बीयर्स कलिनन ब्लू हीरे की नीलामी 57,471,960 डॉलर में हुई. ये हीरा सबसे महंगा हीरा होने का रिकॉर्ड बनाने से थोड़ा सा ही चूक गया.
अभी तक सबसे महंगा हीरा 14.62 कैरेट का “ओपेनहाइमर ब्लू” है, जो 2016 में 57,541,779 डॉलर (4,404,218,780 रुपए) में नीलाम हुआ था. दोनों की कीमत में 70 हजार डॉलर का अंतर था.





