तीन वेरिएंट में लांच हुआ Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन, जानें कमाल की खासियत… 

Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को तीन वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी में लॉन्च किया है। चीन में लॉन्च हुए इस फोन की शुरुआती कीमत 2299 युआन (करीब 27,100 रुपये)  है। 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस इस फोन में ‘Miracle Sunshine’ डिजाइन और ग्रेडिएंट डायमंड टेक्सचर फिनिश दिया गया है। यह इसके लुक को काफी प्रीमियम बनाता है। फोन में कंपनी 64MP के रियर कैमरा और 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ कई और जबर्दस्त फीचर दे रही है। 

शाओमी सिवी 1S के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का माइक्रो कर्व्ड फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G+ चिपसेट दे रही है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा लगा है। 

ब्लैक, ब्लू, पिंक और वाइट कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो शाओमी का यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।  

Back to top button