जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में 2 हफ्ते बाद अगली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने…

दिल्ली में 16 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में लगातार अपडेट आ रहे हैं. हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में बुधवार को एमसीडी की अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई पर आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी केस को राष्ट्रीय मुद्दा मानने से इनकार कर दिया और जहांगीरपुरी में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी रखा.

अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी.  इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी. वहीं टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने का फैसला लिया है. सूत्रों की मानें तो यह टीम शुक्रवार को जहांगीरपुरी आएगी. वहीं, जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों की कुंडली खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस बंगाल पहुंच चुकी है.

Back to top button