चिली में पानी का भीषण संकट, नदियों में नहीं बचा पानी…

नदियों में नहीं बचा पानी, इसलिए कटौती :सैंटियागो शहर को जल-आपूर्ति करने वाली नदियों- माईपो और मापोचो का जलस्तर चिंताजनक रूप से नीचे आ गया है. इसलिए शहर में जल-कटौती लागू करनी पड़ रही है. यह कटौती विभिन्न इलाकों में बारी-बारी से होगी. कहीं तो 24-24 घंटे तक की कटौती हो सकती है.

देश में 2060 तक 50% पानी की और कमी :चिली की सरकार का आकलन है कि बीते 30 के भीतर देश में पानी की उपलब्धता 37% तक कम हो चुकी है. इस स्थिति में आगे भी कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है. बल्कि अनुमान तो ये है कि साल 2060 तक देश में 50% पानी और कम हो जाएगा. यानी संकट भीषण हो सकता है.

जहां कुओं आदि से आपूर्ति वहां कटौती नहीं :योजना के मुताबिक, राजधानी के उन इलाकों में जल-कटौती नहीं होगी, जहां अतिविशिष्ट लोग रहते हैं. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कुओं आदि से पानी पहुंचता है, वहां भी जल-कटौती नहीं होगी. उन्हीं इलाकों को जल-कटौती का सामना करना होगा, जहां नदियों से जल-आपूर्ति की जाती है.

जलवायु-परिवर्तन को अनदेखा करने की भूल न करें :गवर्नर क्लाडियो ओरैगो ने कहा कि जलवायु-परिवर्तन को जो लोग हल्के में ले रहे हैं, उन्हें सतर्क हो जाने की जरूरत है. कोई भी इसे वैश्विक मसला मानकर अनदेखा करने की भूल न करे. लोगों को यह समझना होगा कि ये सिर्फ वैश्विक नहीं, हमारी अपनी स्थानीय समस्या भी है.

Back to top button