कोरोना ने फिर बढ़ाये अपने कदम, 24 घंटे में आए 1150 नए मामले…

देश में कोरोना मामलों का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में नए मामलों का आंकड़ा लगातार तीसरे दिन 1100 को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 1150 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 11365 हो गई है। बता दें कि कल कोरोना के 1109 मामले सामने आए थे वहीं 45 लोगों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई थी।

83 मरीजों की गई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 83 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है, जिससे मरने वालों की संख्या 5,21,656 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 4,66,362 कोरोना टेस्ट किए गए हैं जिसके बाद कुल टेस्ट की संख्या 79.34 करोड़ हो गई है। जहां तक टीकाकरण का संबंध है, 24 घंटों में 14,79,544 कोरोना वैक्सीन की डोज दी गईं है, जिससे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत लगाए गए टीकों की कुल संख्या 1,85,55,07,496 हो गई है।

Back to top button