लॉन्च हुआ Vivo का Y21G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत…

स्मार्टफोन निर्माता दिग्गज कंपनी वीवो ने वाई सीरीज का नया स्मार्टफोन वीवो वाई 21जी (Vivo Y21G) भारत में लॉन्च कर दिया है. Vivo Y21G फोन कंपनी की Y सीरीज का एडवांस फीचर्स से लैस सस्ता स्मार्टफोन है. वीवो वाई 21जी स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर एमटी 6769 प्रोसेसर दिया हुआ है. 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले वाले फोन में 13 मैगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया हुआ है.
Vivo Y21G फोन को मिडनाइट ब्लू और डायमंड ग्लो कलर में पेश किया गया है. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट वाले फोन की कीमत 13,990 रुपये है. इस फोन को वीवो के स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
वीवो वाई 21जी स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Vivo Y21G स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एलसीडी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. इस स्मार्टफोन में MediaTek MT6769 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन Android 11 पर आधारित FunTouch OS 11.1 पर ऑपरेट होता है.





