इस शख्स ने गर्मी से बचने के लिए लगाया कमाल का जुगाड़, जिसे देख सभी हो गए हैरान…

जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, वैसे-वैसे सूरज की गरमाहट बढ़ती जा रही है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में अप्रैल के शुरुआती दिनों से ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जा रहा है. ऐसे में लोग खुद को लू-गर्मी से बचाने के लिए अलग-अलग प्रकार के उपाय कर रहे हैं. मगर इन दिनों गर्मी से बचने के लिए जिस जुगाड़ की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है एक रिक्शा चालक की जिसने अपने ई-रिक्शे पर ही ‘जंगल’ उगा लिया है.
ग्रीन बेल्ट और रोड इंस्टिट्यूट के प्रेसिडेंट एरिक सॉल्हीम ने हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो डाली है जो लोगों को काफी आकर्षक लग रही है. फोटो में एक चालक अपने ई-रिक्शे पर खड़ा फोटो के लिए पोज दे रहा है और उसका ई-रिक्शा बेहद अनोखा नजर आ रहा है. उसने गर्मी से बचने के लिए रिक्शे पर घास और पेड़-पौधे उगाए हुए हैं. फोटो के साथ एरिक ने लिखा- “इस भारतीय शख्स ने अपने रिक्शे पर घास उगा ली है जिससे ये गर्मी में भी खुद को ठंडा रख सके. ये काफी गजब का आइडिया है.”





