प्रतापगढ़: सीएम योगी ने तहसील कर्मचारी की मौत पर लिया बड़ा एक्शन, SDM को किया निलंबित

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील के नायाब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम योगी ने सोमवार को उपजिलाधिकारी लालगंज के पद पर तैनात ज्ञानेंद्र विक्रम को निलंबित करने का निर्देश दिया है. दरअसल तहसील के इस कर्मचारी ने उपजिलाधिकारी (SDM) पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. पीठ पर लाठी-डंडे से पिटाई के गंभीर चोट के बाद सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. सुनील कुमार शर्मा का पिछले दो दिनों से सीएचसी में इलाज चल रहा था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एसडीएम ज्ञानेंद्र के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. फिलहाल आरोपी एसडीएम अभी फरार चल रहा है.

बता दें कि सुनील कुमार शर्मा लालगंज तहसील में नायब नाजिर के पदपर तैनात था और वह लालगंज में ही स्थित सरकारी आवास में रहता था. गुरुवार की सुबह करीब वह तहसील पहुंचा और उसने उपजिलाधिकारी (SDM) ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया था. सुनील कुमार शर्मा की पीठ पर लाठी-डंडों से मारे जाने के कारण गंभीर चोट के निशान थे. हालांकि एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया और दावा किया था कि सुनील कुमार अक्सर नशे में धुत रहता है और सरकारी आवास में हंगामा करता है.

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1510816579813924867?

मीडिया को दिए अपने बयान में सुनील कुमार शर्मा ने कहा था कि माफी मांगने के बाद भी उसकी पिटाई की गयी थी. आरोप है कि प्रसाशन के दबाव के चलते पीड़ित नायब नाजिर सुनील कुमार की हालत गम्भीर होने के बावजूद उन्हें उच्च सेंटर रेफर नही किया गया था. अब साथी की मौत के बाद कर्मचारियों में जमकर आक्रोश है.

Back to top button