चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये काम, दूर होंगे सारे कष्ट

चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही एक अलग ही माहौल बन जाता है. इन नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है और भक्त व्रत भी रखते हैं. चैत्र की नवरात्रि वह समय होता है जब माता रानी अपना आशीर्वाद देने के लिए खुद हमारे घर में विराजमान होती हैं. आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसी दिन से हिंदू नववर्ष का आगाज भी हो जाता है. चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाएगा. आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं जिनसे आपको लाभ मिल सकता है.
घर के मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक
नवरात्रि की शुरुआत होते ही घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाना चाहिए. इससे घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है. मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाने से सकारात्मकता का प्रवेश होता है और हर काम में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है. इसके साथ ही भगवान गणेश का चित्र भी लगा सकते हैं जिससे आपके रुके हुए सारे काम गतिशील हो जाएंगे.
मेन गेट पर बांधे आम के पत्ते की माला
घर के मुख्य द्वार पर आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर बांधने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है. इससे घर का माहौल शांतिपूर्ण हो जाता है.
माता लक्ष्मी के पैर बनाएं
नवरात्रि के दिनों में घर के प्रवेश द्वार पर माता लक्ष्मी के पैर बनाना चाहिए. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
नवरात्रि में जाएं मां लक्ष्मी के मंदिर
नवरात्रि के अवसर पर माता लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए लक्ष्मी मंदिर जाना चाहिए. इस दौरान केसर के साथ पीले चावल लेकर जाएं और मंदिर में अर्पित करें. ऐसा करने से घर में आ रही हर तरह की बाधाओं से छुटकारा मिलता है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है.





